नोएडा की बेटी डॉली राणा ने राष्ट्रीय कुश्ती में लहराया परचम

ग्रेटर नोएडा की महिला पहलवान डॉली राणा ने हरियाणा के रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 53 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉली ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, कोच और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

रोहतक में हुआ राष्ट्रीय मुकाबला
9 से 12 जुलाई तक महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के राज्यों के पहलवान भाग ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के राजतपुर बिसाहड़ा गांव की रहने वाली डॉली राणा ने कड़े मुकाबलों के बीच दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

स्वर्ण जीतकर किया था राष्ट्रीय टीम में चयन
डॉली वर्तमान में धूम मानिकपुर स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की कुश्ती अकादमी में कोच रवि गुर्जर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच ने बताया कि 28 जून को गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ था। इस चयन प्रक्रिया में देशभर के प्रतिभाशाली पहलवानों ने हिस्सा लिया था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक की उम्मीद
कोच रवि गुर्जर ने बताया कि डॉली कई वर्षों से लगातार मेहनत कर रही हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करती रही हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी उन्होंने आत्मविश्वास, फिटनेस और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यदि डॉली इसी तरह मेहनत जारी रखती हैं तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश के लिए पदक जीत सकती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें