नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन ने शुक्रवार से मुंबई और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। अब तक श्रीनगर जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगते थे। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
निश्चित समय पर भरी पहली उड़ान
शुक्रवार को इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट सुबह 10 बजे और मुंबई जाने वाली फ्लाइट दोपहर 2:50 बजे रवाना हुई। वहीं, मुंबई से आने वाली फ्लाइट सुबह 8:45 बजे और श्रीनगर से आने वाली फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। नियमित उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो गई है।
अकासा एयर ने बंद की अपनी सेवाएं
इससे पहले मुंबई के लिए आकासा एयर अपनी सेवाएं संचालित कर रही थी, जबकि श्रीनगर के लिए केवल कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध थी। हालांकि, आकासा एयर ने एक जुलाई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई और बेंगलुरु के लिए अपनी उड़ान सेवाएं बंद कर दी हैं। दोनों सेवाएं शुरू होने के करीब दो सप्ताह बाद ही बंद कर दी गईं।
जून में शुरू हुई सेवा जुलाई में हुई बंद
आकासा एयर ने नोएडा और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच रोजाना संचालित होने वाली फ्लाइट ‘QP 2017’ की शुरुआत 16 जून को की थी। यह सेवा केवल जून के अंत तक ही संचालित हुई और एक जुलाई से पूरी तरह बंद कर दी गई। दोनों एयरपोर्ट के बीच सीधी उड़ान उपलब्ध कराने वाली आकासा एयर उस समय एकमात्र एयरलाइन थी।


