नोएडा में 145 करोड़ रुपये का अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर जल्द होगा साकार

नोएडा: सेक्टर-123 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रि-टेंडर जारी किया है। इस बार इच्छुक एजेंसियों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। प्राधिकरण को उम्मीद है कि इस बार पर्याप्त आवेदन प्राप्त होंगे और अगले महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।

वर्क सर्किल-2 के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल देव सिंह ने बताया कि खेल परिसर के पहले चरण की अनुमानित लागत 71 करोड़ रुपये तय की गई है। पहले चरण में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, जेवलिन थ्रो ग्राउंड, स्विमिंग पूल और अन्य आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

खेल परिसर में फुटबॉल ग्राउंड के साथ दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए एक मल्टीपर्पज हॉल का भी निर्माण होगा। करीब 26.65 एकड़ भूमि पर यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर और अन्य सहायक सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 145 करोड़ रुपये है, जबकि पहले चरण के लिए 71 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। दूसरे चरण का निर्माण बाद में कराया जाएगा। परिसर तैयार होने के बाद इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी किसी विशेषज्ञ एजेंसी को सौंपी जाएगी, जिससे खिलाड़ियों और आसपास के सेक्टरों के लोगों को आधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें