नोएडा के सेक्टर-51 में नशाखोरी का अड्डा बनने का आरोप, कार्रवाई की मांग तेज

नोएडा। सेक्टर-51 के निवासियों ने पार्कों और आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम नशा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-51 महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि शिव कला के पीछे स्थित पार्क क्षेत्र में दिनदहाड़े गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

विरोध करने पर विवाद

संजीव कुमार के अनुसार, इस समस्या की जानकारी कई बार पुलिस विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति सेक्टर-51 का सफाई कर्मचारी नहीं है। नशाखोरी का विरोध करने पर असामाजिक तत्व झगड़े पर उतारू हो जाते हैं और स्थानीय लोगों को धमकाते हैं।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों के आसपास खुलेआम नशाखोरी होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का सवाल है कि क्या उन्हें हमेशा इसी तरह डर के साये में जीवन बिताना पड़ेगा या प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग:

महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में इस तरह की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से पार्क क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें