नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा एलजी चौक, अगले महीने मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा से नोएडा और दिल्ली की कनेक्टिविटी अगले महीने से और आसान हो जाएगी। एलजी चौक से वाया नॉलेज पार्क-3 और शारदा रोटरी होते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क का करीब 200 मीटर हिस्सा जमीनी अड़चन के कारण रुका हुआ था। अब प्राधिकरण ने यह बाधा दूर कर दी है और अगले एक माह में निर्माण पूरा करने का दावा किया है।

 दोनों प्राधिकरण मिलकर करा रहे हैं परियोजना का निर्माण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम (प्रोजेक्ट) ए.के. सिंह ने बताया कि जमीन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। इस सड़क परियोजना का निर्माण नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण संयुक्त रूप से करा रहे हैं। निर्माण पूरा होने के बाद इस मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

एक्सप्रेसवे तक मिलेगा सीधा रास्ता, घटेगा सफर का समय
नई सड़क शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नॉलेज पार्क क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से दिल्ली, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

 शहर की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
इस सड़क के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी। यह परियोजना शहर की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें