ग्रेटर नोएडा में हाथी दांत तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

 ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.45 किलोग्राम हाथी दांत बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

 सूचना के आधार पर खाली प्लॉट में की गई घेराबंदी

प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने गौर सिटी-2 स्थित न्यू हैबतपुर कब्रिस्तान के पास एक खाली प्लॉट में घेराबंदी की। वहां से दोनों तस्करों को हाथी दांत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

 बुलंदशहर और गाजियाबाद के रहने वाले हैं आरोपी

पूछताछ में आरोपितों की पहचान बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रिवाड़ा निवासी राजेंद्र और गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी संदीप के रूप में हुई। वर्तमान में दोनों बस्ती जिले के ग्राम मुडियार, रुधौली में रह रहे थे।

 तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही जांच एजेंसियां

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपित हाथी दांत कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों, तस्करी नेटवर्क और आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें