नोएडा: एनसीएलटी का फैसला: ईसीएल शेयर ट्रांसफर कानूनी, यूनिटेक को झटका

 

नोएडा। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने नोएडा की एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड (ईसीएल) में 4.26 प्रतिशत हिस्सेदारी के ट्रांसफर से जुड़े विवाद में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए परमेश कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (पीसीसीएल) के पक्ष में निर्णय दिया है। ट्रिब्यूनल ने माना कि आईएलएंडएफएस समूह की कंपनियों द्वारा पीसीसीएल को शेयरों का ट्रांसफर विधिसम्मत और वैध था।

मामले में यूनिटेक होल्डिंग्स लिमिटेड ने राइट ऑफ फर्स्ट रिफ्यूजल (आरओएफआर), ‘डीड ऑफ एडहेरेंस’ और शेयर ट्रांसफर से पहले नोटिस दिए जाने की अनिवार्यता का हवाला देते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। हालांकि, एनसीएलटी ने इन आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया।

ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में कहा कि शेयर ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया पर कंपनी के सभी शेयरधारकों की 100 प्रतिशत सहमति प्राप्त थी। ऐसे में आरओएफआर, ‘डीड ऑफ एडहेरेंस’ और पूर्व सूचना से संबंधित आपत्तियां स्वतः समाप्त हो गई थीं और उन्हें विवाद का आधार नहीं बनाया जा सकता।

एनसीएलटी के इस फैसले से एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड में 4.26 प्रतिशत हिस्सेदारी के स्वामित्व को लेकर चल रहा कानूनी विवाद समाप्त होने की दिशा में अहम प्रगति हुई है। साथ ही, ट्रिब्यूनल के आदेश ने स्पष्ट किया कि सर्वसम्मति से स्वीकृत शेयर ट्रांसफर प्रक्रिया को कानूनी मान्यता प्राप्त है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें