नोएडा एयरपोर्ट का नेटवर्क बढ़ा, श्रीनगर के लिए सप्ताह में पांच दिन उड़ान

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों को शनिवार से श्रीनगर के लिए भी हवाई सेवा मिलने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करेगी। हालांकि यह सीधी उड़ान नहीं होगी। यात्रियों को पहले चंडीगढ़ या जम्मू पहुंचना होगा, जहां से विमान बदलकर श्रीनगर की यात्रा पूरी करनी होगी। इससे कश्मीर जाने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प उपलब्ध होगा।

इंडिगो की पहली उड़ान सुबह 6:10 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना होकर 7:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यात्री दूसरे विमान से श्रीनगर जाएंगे। दूसरी फ्लाइट सुबह 10:05 बजे उड़ान भरेगी और 11:20 बजे जम्मू पहुंचेगी, जहां से यात्रियों को श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए यह सेवा फिलहाल सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। शनिवार, रविवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। एयरपोर्ट से इंडिगो लगातार नए शहरों को जोड़ रही है। इससे पहले अजमेर सहित देश के कई शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं।

15 जून से यात्री सेवाओं की शुरुआत के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है। वर्तमान में इंडिगो और अकासा एयर यहां से अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं। अकासा एयर बेंगलुरु, मुंबई और नवी मुंबई के लिए उड़ानें संचालित कर रही है, जबकि इंडिगो विभिन्न नए गंतव्यों को जोड़कर यात्रियों के लिए हवाई यात्रा को अधिक सुविधाजनक बना रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें