नोएडा-ग्रेटर नोएडा के EV मालिकों को बड़ी राहत, चार्जिंग पर मिलेगी 20% तक की छूट

 

नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के नए आदेश के तहत अब पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वाहन चार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही राज्य में लगातार सातवें वर्ष भी बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि नोएडा क्षेत्र में बिजली बिल पर मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट भी पहले की तरह जारी रहेगी।

सरकार के इस फैसले से इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए चार्जिंग की लागत में कमी आएगी और वाहन चलाना पहले की तुलना में अधिक किफायती होगा। दिन के निर्धारित समय में चार्जिंग कराने से प्रति चार्ज होने वाला खर्च कम होगा, जिससे सालाना परिचालन लागत में भी उल्लेखनीय बचत होने की उम्मीद है। यह पहल प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

नोएडा में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है। शहर में टाटा पावर, स्टेटिक (Statiq), CESL, EESL, जियो-बीपी (Jio-bp), चार्जज़ोन (ChargeZone) समेत विभिन्न कंपनियों के लगभग 30 से 35 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं। इन स्टेशनों पर कुल करीब 69 चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध हैं, जहां ईवी उपयोगकर्ता रियायती समय में अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे।

वहीं, ग्रेटर नोएडा में भी सार्वजनिक चार्जिंग सुविधाओं का दायरा बढ़ रहा है। यहां करीब 22 पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं, जिससे स्थानीय ईवी चालकों को बेहतर सुविधा मिल रही है। सरकार को उम्मीद है कि चार्जिंग पर दी जा रही यह छूट अधिक लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे प्रदूषण में कमी आने के साथ-साथ स्वच्छ परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें