मुख्यमंत्री योगी के सामने गूंजा नोएडा का मुद्दा, विधायक पंकज सिंह ने किसानों और होम बायर्स की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं

नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष नोएडा विधानसभा से जुड़े किसानों और होम बायर्स के लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने किसानों के हित में गठित हाई पावर कमेटी की लागू की जा सकने वाली सिफारिशों को शीघ्र प्रभाव से लागू करने का आग्रह किया, ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

 

किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि नोएडा के किसान लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हाई पावर कमेटी की व्यवहारिक और लागू की जा सकने वाली सिफारिशों को जल्द लागू किया जाए, जिससे किसानों को उनका अधिकार मिल सके और विकास कार्यों के साथ उनके हित भी सुरक्षित रहें।

होम बायर्स को न्याय, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

बैठक में पंकज सिंह ने होम बायर्स की रजिस्ट्री से जुड़े शेष मामलों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि लंबित रजिस्ट्रियों का जल्द निस्तारण कराया जाए। साथ ही जिन बिल्डर्स और अधिकारियों की लापरवाही के कारण खरीदारों को परेशानी हुई है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्दोष होम बायर्स को हर हाल में न्याय और राहत मिलनी चाहिए।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें