[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की सियासत में नया विवाद: भाजपा नेता के खिलाफ साइबर शिकायत, NCF महासचिव ने दर्ज कराई शिकायत

नोएडा। नोएडा की सामाजिक और राजनीतिक हलचल के बीच एक नया विवाद सामने आया है। नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) के महासचिव प्रशांत त्यागी ने भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान के खिलाफ भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र को शिकायत भेजकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि एक सार्वजनिक व्हाट्सऐप ग्रुप में उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं।

‘सार्वजनिक मंच पर अपमानित करने की कोशिश’ का आरोप

शिकायत के अनुसार, करीब 598 सदस्यों वाले व्हाट्सऐप ग्रुप में धर्मेंद्र चौहान द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और प्रशांत त्यागी को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया। आरोप है कि यह सब उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया। अब हम आपको नोएडा सिटीजन फोरम  के महासचिव प्रशांत त्यागी की ओर से भेजे गए शिकायत पत्र को ज्यों का त्यों प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रशांत त्यागी ने अपनी शिकायत के साथ कथित आपत्तिजनक संदेशों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत में इसे मानसिक उत्पीड़न और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक अपमान का मामला बताया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें