[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक: तेजी से तैयार हो रहे नए उपकेंद्र, बढ़ती मांग के बीच पीवीवीएनएल का बड़ा कदम

नोएडा में बढ़ती आबादी और बिजली की मांग को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) बिजली ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। निगम की ओर से प्रस्तावित 19 नए विद्युत उपकेंद्रों में से 13 का निर्माण कार्य चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अगले दो से तीन महीनों में इन उपकेंद्रों का निर्माण पूरा कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे शहर के लाखों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

बढ़ती मांग को देखते हुए तैयार हो रहा नया नेटवर्क

विद्युत निगम के अनुसार निर्माणाधीन उपकेंद्रों में 10 एमवीए क्षमता के आधुनिक ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इनमें नोएडा के महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्रों एनएसईजेड और सेक्टर-8 में भी नए सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं। नए उपकेंद्र शुरू होने से मौजूदा बिजली नेटवर्क पर दबाव कम होगा और ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं में राहत मिलने की उम्मीद है।

निगम ने बताया कि चार नए सबस्टेशनों के लिए भूमि पहले ही तय की जा चुकी है, जबकि एक अन्य उपकेंद्र के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर नोएडा प्राधिकरण से बातचीत अंतिम चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं और तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या होगी कम

पीवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता विवेक पटेल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बिजली खपत अधिक है और शिकायतें लगातार मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर नए उपकेंद्र विकसित किए जा रहे हैं। सभी निर्माणाधीन परियोजनाएं पूरी होने के बाद नोएडा में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर, भरोसेमंद और निर्बाध हो सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें