नोएडा का मान बढ़ाया: गढ़ी चौखंडी के जय यादव ने जीता नेशनल गोल्ड, गांव में हुआ भव्य स्वागत

नोएडा। गोंडा में आयोजित अंडर-17 ओपन नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव गढ़ी चौखंडी और गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन करने वाले युवा पहलवान जय यादव का गुरुवार को गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

हजारों ग्रामीणों ने बढ़ाया हौसला

 

जय यादव के स्वागत समारोह में हजारों की संख्या में ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। लोगों ने उनकी उपलब्धि को गांव और जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सतन पहलवान राणा, कुलदीप यादव, रवि यादव, कालू यादव सहित क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

 

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

 

ग्रामीणों ने कहा कि जय यादव की यह सफलता गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में जय यादव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और देश का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

खिलाड़ियों के हित में लगातार हो रहा काम

 

इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के पहलवान लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और कुश्ती संघ खिलाड़ियों के हितों तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने जय यादव को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। :::

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें