नोएडा में जनगणना कार्य फेल! प्रदेश में सबसे खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों की लगी क्लास, प्रशासन पर उठे सवाल

गौतमबुद्धनगर में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) की ऑनलाइन जनगणना का काम बेहद धीमा चल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि प्रदेश में जिले का प्रदर्शन सबसे नीचे पहुंच गया है। बुधवार को मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

5984 में से 1774 ब्लॉक में काम तक शुरू नहीं

समीक्षा में सामने आया कि जिले के कुल 5984 ब्लॉक में से 1774 ब्लॉक में अब तक जनगणना कार्य शुरू ही नहीं हो पाया है। नोएडा में 3 जून तक सिर्फ एक प्रतिशत एचएलबी ही ऑनलाइन हो सकी, जिससे प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर डाला गया दबाव

सूत्रों के अनुसार जनगणना के काम में पंप ऑपरेटर, सफाईकर्मी, हेल्पर, चौकीदार और बेलदार जैसे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया गया है। आरोप है कि इन कर्मचारियों को न तो पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया और न ही डिजिटल ऐप चलाने की सही जानकारी उपलब्ध कराई गई।

“एसी कमरों में बैठे अधिकारी दे रहे निर्देश”

प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी वातानुकूलित कमरों में बैठकर अधीनस्थ कर्मचारियों पर लगातार दबाव बना रहे हैं, जबकि फील्ड में काम करने वाले कई प्रगणक तकनीकी जानकारी के अभाव में सही डेटा अपलोड नहीं कर पा रहे। कई जगह लोगों ने भी सहयोग नहीं किया, जिससे काम और प्रभावित हुआ।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सबसे ज्यादा दिक्कत

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 2831 ब्लॉक में से 1772 ब्लॉक में एचएलबी शुरू नहीं हो सकी है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दो ब्लॉक में भी स्थिति खराब बताई गई है। हालांकि जिला प्रशासन का दावा है कि पूरे जिले में करीब 60 प्रतिशत हाउस लिस्टिंग का कार्य पूरा हो चुका है।

पांच जून तक 30% काम पूरा करने का दावा

भारसाधन अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने दावा किया कि नोएडा में 2100 से अधिक प्रगणक लगाए गए हैं और करीब 1600 एचएलबी पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 5 जून तक 30 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन कर दिया जाएगा और बाकी काम 20 जून से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल फील्ड में उतरकर काम में तेजी लाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में प्रगति नहीं हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से सहयोग की अपील

जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि जब जनगणना कर्मी घर आएं तो सही जानकारी दें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें