नोएडा कांग्रेस का आरोप- पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया, कार्यालय घेरकर रोके नेता

नोएडा। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।

आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू : मुकेश यादव

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने IIT, AIIMS और योजना आयोग जैसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं औद्योगिक संस्थानों की नींव रखकर देश को विकास की नई दिशा दी।

राष्ट्रीय एकता का संदेश याद किया गया

स्टेट कॉर्डिनेटर सोशल मीडिया पवन शर्मा ने नेहरू जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि देश की रक्षा, उन्नति और एकता हम सभी का राष्ट्रीय धर्म है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी हमेशा समान अवसर और सामाजिक समरसता की बात करते थे।

लोकतांत्रिक मूल्यों के मजबूत प्रहरी थे नेहरू

पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी। उन्होंने ‘विविधता में एकता’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

दूरदर्शी नेतृत्व को किया याद

ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय ने कहा कि नेहरू जी की दूरदर्शी सोच और संस्थाओं के निर्माण की प्रतिबद्धता ने भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वहीं उर्मिला चौधरी ने कहा कि नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना अधूरी है।

जेवर जाने से पहले कांग्रेस नेताओं को रोका

गोष्ठी के बाद महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर में उस पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले थे, जिनके बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस कार्यालय को घेर लिया और पदाधिकारियों को जबरन रोक दिया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुकेश यादव, पवन शर्मा, फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, यतेंद्र शर्मा, एसएस सिसोदिया, डॉ. सीमा, उर्मिला चौधरी, कैप्टन पीएस रावत, ओमवीर उपाध्याय, पंकज वाल्मीकि, सतीश, अरुण सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें