नोएडा में मानसून से पहले नालों की सफाई की मांग तेज, फोनरवा ने प्राधिकरण को लिखा पत्र

नोएडा। मानसून से पहले शहर में जलभराव की समस्या को लेकर फोनरवा (FONRWA) ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। फोनरवा महासचिव के के जैन ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को भेजे पत्र में कहा है कि समय रहते सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ तो बरसात में शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन सकती है।

“समय पर सफाई नहीं होने से बढ़ती है जलभराव की समस्या”

के के जैन ने कहा कि हर साल बरसात के दौरान नोएडा के अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आती है। इसका मुख्य कारण नालों और नालियों की समय पर समुचित सफाई नहीं होना है। उन्होंने बताया कि नोएडा शहर में 150 से अधिक छोटे-बड़े नाले हैं, जिनकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है।

मानसून पूर्व बारिश की संभावना, तैयारी अधूरी

फोनरवा के अनुसार मौसम विभाग ने जून माह के अंतिम सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में मानसून पूर्व बारिश की संभावना जताई है। इसके बावजूद अभी तक नोएडा प्राधिकरण द्वारा नालों की सफाई के लिए एजेंसी चयन और टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। ऐसे में समय रहते काम पूरा होना मुश्किल दिखाई दे रहा है।

कई सेक्टरों में हर साल जलभराव की समस्या

पत्र में विशेष रूप से सेक्टर-34 के अपार्टमेंट्स में होने वाले गंभीर जलभराव का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-22, 23, 33, 34, 35, 40 और 51 में भी नालों के आसपास बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन, यातायात और दैनिक कार्यों में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

जून अंत तक सफाई पूरी कराने की मांग

फोनरवा ने प्राधिकरण से मांग की है कि सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कर जून माह के अंत तक पूरा कराया जाए, ताकि मानसून के दौरान शहर को जलभराव जैसी गंभीर समस्या से बचाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें