ग्रेटर नोएडा के दनकौर बिजली विभाग में घमासान: एसडीओ को हटाने की मांग, करप्शन फ्री इंडिया ने खोला मोर्चा

Greater Noida News : दनकौर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सोमवार को बिजली विभाग के एसडीओ के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में ईटेडा स्थित यूपीपीसीएल कार्यालय पहुंचे और अधिशाषी अभियंता को संबोधित ज्ञापन जेई पवन कुमार को सौंपा।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में दनकौर बिजली घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ कर्मचारी शराब पीते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद रीलखा निवासी हरेंद्र कसाना के यहां पिछले सप्ताह सुबह विजिलेंस टीम ने छापेमारी की थी।

बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने आरोप लगाया कि दनकौर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ ने बदले की भावना से विजिलेंस कार्रवाई करवाई है। संगठन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

निष्पक्ष जांच और निलंबन की मांग

संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि वायरल वीडियो में शराब पीते दिखाई दे रहे एसडीओ समेत अन्य कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें