ग्रेटर नोएडा में मुफ्त मिलेंगे 50-50 चूजे, सरकार की नई योजना से 200 परिवार होंगे आत्मनिर्भर

Greater Noida News: प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुर्गी पालन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के 200 जरूरतमंद लोगों को 50-50 चूजे निशुल्क दिए जाएंगे।

दाना, दवा और आर्थिक मदद भी मिलेगी

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि लाभार्थियों को चूजों के साथ एक बोरी दाना, दवाइयों की किट और 400 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य निम्न वर्ग के परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है।

पात्र लाभार्थियों की तलाश शुरू

पशुपालन विभाग ने पात्र लोगों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित लाभार्थियों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण और जरूरी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे इस काम को बेहतर तरीके से कर सकें।

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार

विभाग का मानना है कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और लोगों की आय बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें