[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फूटा लोगों का गुस्सा: मेट्रो को लेकर PM मोदी तक पहुंची मांग, लाखों लोगों ने उठाई आवाज

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो परियोजना को लेकर एक बार फिर लोगों की आवाज बुलंद होने लगी है। क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने मिलकर मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को तेज कर दिया है।

पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजा गया ज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मेट्रो परियोजना की डीपीआर को जल्द स्वीकृति देने की मांग की है। समिति का कहना है कि लगातार बढ़ती आबादी के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सख्त जरूरत है।

कई संस्थाएं आईं समर्थन में

इस अभियान को नवरत्न फाउंडेशन, एक्टिव एनजीओ, नोवरा, नोफा, हेल्पिंग हैंड्स, चैलेंजर ग्रुप, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट समेत कई संगठनों का समर्थन मिला है। सभी संस्थाओं ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

“मेट्रो नहीं मिली तो बढ़ेंगी परेशानियां”

समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने कहा कि यदि समय रहते मेट्रो परियोजना को मंजूरी नहीं दी गई तो आने वाले वर्षों में ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और गंभीर हो जाएंगी।

लाखों लोगों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा

समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि यह सिर्फ एक परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि लाखों लोगों के सुरक्षित सफर, समय की बचत और बेहतर जीवनशैली से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट तेजी से विकसित हो रहा है, इसलिए यहां मेट्रो सेवा अब आवश्यकता बन चुकी है।

सरकार से जल्द मंजूरी की उम्मीद

सामाजिक संगठनों और निवासियों को उम्मीद है कि सरकार क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए जल्द मेट्रो परियोजना को मंजूरी देगी, जिससे लाखों लोगों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें