नोएडा के सबसे बिजी चौराहे पर बड़ा झटका: सेक्टर-62 में मेट्रो ने रोका करोड़ों का प्रोजेक्ट, लोगों की बढ़ी टेंशन

Noida News: सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर प्रस्तावित जीरो शेप स्काईवाक परियोजना की शुरुआत फिलहाल टाल दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा ब्लू लाइन के लिए किए जा रहे रिवर्स मेट्रो निर्माण कार्य के कारण नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना पर अस्थायी रोक लगा दी है।

अगले कई महीनों तक शुरू नहीं हो सकेगा निर्माण

अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-62 गोलचक्कर पर इस समय मेट्रो से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्माण कार्य चल रहा है। डीएमआरसी ने प्राधिकरण को सूचित किया है कि मौजूदा कार्य पूरा होने में अभी चार से छह महीने का समय लग सकता है। ऐसे में स्काईवाक परियोजना की शुरुआत भी अब इसी अवधि के बाद संभव मानी जा रही है।

ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए लिया गया फैसला

नोएडा प्राधिकरण ने स्काईवाक निर्माण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन योजना तैयार कर ली थी और काम शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। हालांकि, मेट्रो निर्माण और स्काईवाक प्रोजेक्ट एक साथ शुरू होने से सेक्टर-62, मॉडल टाउन और आसपास के क्षेत्रों में भारी यातायात दबाव बढ़ने की आशंका थी। इसी वजह से फिलहाल प्रोजेक्ट को रोकने का निर्णय लिया गया।

पैदल यात्रियों को मिलनी थी आधुनिक सुविधा

करीब 26.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्काईवाक का उद्देश्य व्यस्त गोलचक्कर पर पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा देना था। परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है, लेकिन अब निर्माण कार्य शुरू होने में लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें