नोएडा में किसानों का बड़ा ऐलान : नोएडा अथॉरिटी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, किसानों ने बनाई रणनीति

भारतीय किसान यूनियन (भानू) की नोएडा कार्यालय में आयोजित पंचायत और संगठनात्मक बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी की जाएगी।

संगठन का विस्तार, उमेश स्वामी बने युवा अध्यक्ष

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। संगठन ने उमेश स्वामी को युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। पंचायत की अध्यक्षता शहाबुद्दीन ने की, जबकि संचालन सुभाष भाटी शहदरा ने किया।

किसानों की सुनवाई नहीं होने का आरोप 

नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसान लगातार परेशान हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सरकार हाई पावर कमेटी के मुद्दे पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकी है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।

बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी शहदरा ने बताया कि संगठन की नीतियों और किसानों के हित में किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर कई लोगों ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

तालाबंदी और आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय महामंत्री मनोज चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों ने जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन नोएडा प्राधिकरण पर तालाबंदी करेगा और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं प्रेम सिंह भाटी ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष करता आया है।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रेम सिंह भाटी, मनोज चौधरी, अनिल बेसोंया, सुनील अवाना, राजवीर मुखिया, सुभाष भाटी, ऋषि अवाना, सोनू अवाना, ओमी प्रधान, किट्टी प्रधान, अरविंद भाटी, सोनू कश्यप, अतर सिंह, श्याम दीक्षित और जावेद खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें