गौतमबुद्ध नगर समेत पांच जिलों के 70 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित

 नोएडा। मार्शल आर्ट्स गेम्स एसोसिएशन (एमजीए) उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले 70 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और मेरठ की टीमों के कुल 175 खिलाड़ियों ने काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच

एमजीए गौतमबुद्ध नगर के सचिव अफजल खान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना था। चार से 30 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन

राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए बालिका वर्ग में धैरवी, निशि, वृष्णि यादव, आर्शिया, काशवी सिंह, वैष्णवी शर्मा, इलियाह नूर खान, अहंया, शिवि सिंह, अवनी गुलाटी, ओजस्वी उनियाल, आराध्य अशोक, अनिका अग्रवाल, ध्रुवी, नायसा अरुण और लक्षिता सहित कई खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बालक वर्ग ने भी किया शानदार प्रदर्शन

बालक वर्ग में लव, तनुष कुमार, युवराज सिंह, वात्सल्य गुप्ता, राघव प्रताप सिंह, श्रीधर डागा, नैतिक मिश्रा, ओम ढल, अयान शर्मा, विवान दूबे, प्रांजल द्विवेदी, अक्षज द्विवेदी, अबीर तिवारी, राघव सारस्वत, लक्षित कुमार, जतीन पाल, यशवर्धन और विद्या भूषण सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एमजीए चैंपियनशिप में अपनी जगह सुनिश्चित की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें