[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे 40 गांव-सेक्टर ई-सिटी बस सेवा से वंचित, महिलाओं को नहीं मिल रहा मुख्यमंत्री की मुफ्त बस सेवा का लाभ

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बसे दर्जनों गांवों और सेक्टरों को अब तक ई-सिटी बस सेवा से नहीं जोड़े जाने का मामला सामने आया है। ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने आरोप लगाया कि लगभग 35 से 40 गांव और सेक्टर बस सेवा से वंचित हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

17 जून को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को दिया गया था ज्ञापन

अशोक चौहान ने बताया कि 17 जून 2026 को ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय पहुंचकर ओएसडी अरविंद कुमार सिंह और क्रांति शेखर को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में एक्सप्रेसवे किनारे बसे गांवों और सेक्टरों को ई-सिटी बस सेवा से जोड़ने की मांग की गई थी।

कई गांव और सेक्टर चारों ई-सिटी बस रूटों से बाहर

संगठन के अनुसार रायपुर, बख्तावरपुर, असगरपुर, गढ़ी शाहपुर, शाहपुर गोवर्धनपुर, सुल्तानपुर, नंगली साखपुर, नंगली नंगला, नंगली वाजिदपुर, छपरौली बांगर, दोस्तपुर मंगरौली, याकूबपुर, दल्लूपुरा, मोहियापुर, गुलावली, झट्टा, बादौली, कामबक्सपुर, कोंडली और गढ़ी समस्तीपुर सहित कई गांवों को बस सेवा से नहीं जोड़ा गया है। इसके अलावा सेक्टर-126 से 135 और अन्य संबंधित सेक्टरों के निवासियों ने भी ई-सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि तैयार किए गए चार बस रूटों में इन क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया।

वर्षों से उठ रही मांग, अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ समाधान

अशोक चौहान ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों से गांवों और सेक्टरों के निवासी नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष ग्राम चौपाल और अन्य कार्यक्रमों में सिटी बस सेवा की मांग उठाते रहे हैं। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद ओएसडी अरविंद कुमार सिंह और क्रांति शेखर ने मामले को महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह के पास भेजते हुए संबंधित गांवों और सेक्टरों को ई-सिटी बस सेवा से जोड़ने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक बस सेवा शुरू नहीं हो सकी है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें