[gtranslate]
[gtranslate]

ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी, चार सेक्टरों में आपूर्ति बाधित

 नोएडा। सेक्टर 45 में विद्युत निगम के ठेकेदार द्वारा अंडरग्राउंड बिजली केबल बिछाने के दौरान इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की मुख्य गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण सेक्टर 43, 44, 45 और 46 के करीब 150 घरों में गैस आपूर्ति बाधित हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

शाम तक गैस नहीं मिलने से लोगों को हुई परेशानी
स्थानीय निवासियों के अनुसार दोपहर से ही घरों में गैस की आपूर्ति बंद हो गई थी, लेकिन अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी शाम के समय खाना बनाने के दौरान हुई। गैस आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।

आईजीएल और बिजली निगम की मौजूदगी में चला मरम्मत कार्य
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि खुदाई के दौरान आईजीएल के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। बावजूद इसके तकनीकी कारणों से गैस लाइन का सही स्थान चिन्हित नहीं हो सका और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्य संबंधित विभागों की मंजूरी और समन्वय से किए जाते हैं।

आईजीएल का दावा, डेढ़ घंटे में पूरी हुई मरम्मत
आईजीएल के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना से लगभग 150 घरों की गैस आपूर्ति प्रभावित हुई थी। कंपनी के अनुसार क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करीब डेढ़ घंटे में पूरी कर ली गई और इसके बाद गैस आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों में शाम साढ़े सात बजे के बाद ही गैस पहुंच सकी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें