[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-113 में ओवरटेक पर बवाल: रुद्राक्ष की कार का पीछा कर चार लोगों ने तीन भाई-बहनों को पीटा

नोएडा।नोएडा के सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में रविवार शाम एफएनजी रोड पर ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कार में सवार चार लोग ओवरटेक किए जाने से इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने इसे अपने अहम पर चोट मान लिया। इसके बाद उन्होंने ओवरटेक करने वाली कार का पीछा शुरू कर दिया।

कुछ दूर जाकर कार रुकवाई, तीनों भाई-बहनों को पीटा

आरोपितों ने कुछ दूर जाकर दूसरी कार को रुकवा लिया। कार में तीन भाई-बहन सवार थे। आरोप है कि कार रुकते ही चारों लोगों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से भाई-बहन घबरा गए।

16 वर्षीय बहन भाई को बचाने के लिए लगाती रही गुहार

मारपीट के दौरान 16 वर्षीय बहन अपने भाई को बचाने के लिए आरोपितों से गुहार लगाती रही, लेकिन आरोप है कि उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपितों ने उसके भाई को बुरी तरह पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित ने आरोपितों की कार के नंबर के आधार पर सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब वाहन नंबर के जरिए आरोपितों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें