नोएडा में आग से ज्यादा डरावनी निकली तैयारी: 12वीं मंजिल पर लगी आग ने खोली सिस्टम की पोल, लाखों परिवारों में चिंता

नोएडा। देश के सबसे आधुनिक शहरों में गिने जाने वाले नोएडा में शनिवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने शहर के आपदा प्रबंधन और फायर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायर टेंडर से छोड़ा जा रहा पानी 6 से 7 मंजिल तक ही प्रभावी ढंग से पहुंच पा रहा था, जबकि आग 12वीं मंजिल पर लगी थी। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि यदि किसी ऊंची इमारत में भीषण आग लग जाए तो क्या नोएडा का मौजूदा फायर इंफ्रास्ट्रक्चर उसे नियंत्रित करने में सक्षम है? क्या करोड़ों रुपये टैक्स देने वाले नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा केवल भगवान भरोसे है?

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में लगातार गगनचुंबी इमारतों का निर्माण हो रहा है। दर्जनों सोसाइटियों में 20 से 40 मंजिल तक की इमारतें खड़ी हैं, लेकिन आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए हाई-राइज फायर फाइटिंग सिस्टम और अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की उपलब्धता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। शनिवार की घटना ने एक बार फिर उन आशंकाओं को सही साबित कर दिया है, जिनकी ओर निवासी संगठन वर्षों से प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं।

डीडी आरडब्ल्यूएफ फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आग लगने की घटनाएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन, प्रशासन और फायर विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले का तत्काल संज्ञान लें तथा नोएडा के फायर इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाएं। सवाल यह है कि जब अरबों रुपये के विकास के दावे किए जाते हैं, तब ऊंची इमारतों में रहने वाले लाखों लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी संसाधन आखिर कब उपलब्ध कराए जाएंगे?

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें