[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से मिलेगी राहत, 1200 करोड़ से बनेगी शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या दूर करने और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) तक आसान पहुंच उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित शाहबेरी डबल डेकर एलिवेटेड रोड की कवायद तेज हो गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने परियोजना के निर्माण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र भेजा है। अब जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन

तीनों प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे निर्माण का खर्च

इस परियोजना का खर्च नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मिलकर उठाएंगे। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर से शुरू होगी। शाहबेरी नाले तक इसे डबल डेकर यानी दो मंजिला बनाया जाएगा। इसके आगे क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक सिंगल एलिवेटेड रोड बनाने की योजना है। इससे क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

आने-जाने के लिए अलग-अलग मंजिलों का होगा इस्तेमाल

प्रस्तावित योजना के अनुसार, डबल डेकर एलिवेटेड रोड की पहली मंजिल का इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले वाहनों के लिए किया जाएगा। वहीं, दूसरी मंजिल से गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले वाहन गुजरेंगे। इससे दोनों दिशाओं में यातायात को व्यवस्थित करने और जाम का दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। यह परियोजना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के लिए आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

9 से 10 मीटर चौड़ी होगी एलिवेटेड रोड

प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की चौड़ाई करीब 9 से 10 मीटर रखे जाने की योजना है। निर्माण के बाद मौजूदा सड़क स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए पहले की तरह खुली रहेगी। पहले यहां चार लेन की एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन एक मूर्ति गोलचक्कर से शाहबेरी नाले तक जगह की कमी के कारण योजना में बदलाव पर विचार किया गया। इस संबंध में प्राधिकरण और एनएचएआई के अधिकारियों के बीच बातचीत भी हुई थी। अब डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की आगे की रूपरेखा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें