[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में डॉक्टरों की चेतावनी, गोरा बनाने वाली क्रीम से किडनी और लिवर को खतरा

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । चमकदार और गोरी त्वचा पाने की चाहत में बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन बाजार से फेयरनेस क्रीम खरीदकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन इन क्रीमों में मौजूद हानिकारक रसायन सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि कुछ त्वचा को गोरा करने वाली क्रीमों में मरकरी जैसे खतरनाक रसायन पाए जा सकते हैं, जो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन

क्रीम में मौजूद मरकरी से किडनी को नुकसान

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के जनरल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर दीपक शर्मा के मुताबिक, त्वचा को गोरा करने वाली कुछ क्रीमों में मरकरी रसायन मिलाया जाता है। त्वचा के संपर्क में आने के बाद यह रसायन शरीर में अवशोषित हो सकता है। इससे किडनी की कार्यप्रणाली प्रभावित होने का खतरा रहता है।

मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी की हो सकती है समस्या

डॉक्टरों के अनुसार, मरकरी के संपर्क में आने से गुर्दों की छन्नियों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके कारण पेशाब के रास्ते शरीर का जरूरी प्रोटीन बाहर निकलने लगता है। इस स्थिति में मेम्ब्रेनस नेफ्रोपैथी जैसी किडनी संबंधी बीमारी होने का खतरा हो सकता है। लंबे समय तक ऐसे हानिकारक पदार्थों के संपर्क में रहना स्वास्थ्य के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है।

ऑनलाइन क्रीम खरीदते समय बरतें सावधानी

विशेषज्ञों की सलाह है कि बिना सामग्री और गुणवत्ता की जांच किए ऑनलाइन उपलब्ध फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। त्वचा को गोरा करने के दावों के बजाय उत्पाद की सामग्री, प्रमाणिकता और सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। किसी भी क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा पर जलन, सूजन या अन्य परेशानी होने पर उसका उपयोग बंद करके त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें