[gtranslate]
[gtranslate]

रजनीगंधा से सेक्टर-60 तक एलिवेटेड रोड की तैयारी तेज

 नोएडा। रजनीगंधा अंडरपास के सामने से शुरू होकर सेक्टर-60 तक बनने वाली एलिवेटेड रोड की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए आईआईटी रुड़की को भुगतान जारी कर दिया है।

आईआईटी रुड़की को जारी की गई राशि

प्राधिकरण ने डीपीआर तैयार करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, शेष भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा, ताकि रिपोर्ट तय समय में तैयार हो सके।

अगले महीने पूरी हो सकती है डीपीआर

अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर अगले महीने तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद परियोजना की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक बढ़ाया गया दायरा

एलिवेटेड रोड के संशोधित अलाइनमेंट को हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने मंजूरी दी है। पहले अलाइनमेंट तय न होने के कारण परियोजना लंबित थी, लेकिन अब इसे अंतिम रूप मिलने के बाद प्राधिकरण ने परियोजना का दायरा बढ़ाकर सेक्टर-3 से सेक्टर-60 तक करने का फैसला किया है। इससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें