नोएडा में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, बिहार से आएंगी 1300 ईवीएम

नोएडा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत गौतमबुद्ध नगर में प्रशासन ने चुनावी प्रक्रिया तेज कर दी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के लिए बिहार से 1300 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मंगाई जा रही हैं। इन्हें लाने की जिम्मेदारी तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है।

गौतमबुद्ध नगर में तीन विधानसभा क्षेत्र 

गौतमबुद्ध नगर में तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। एसआईआर के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 15.05 लाख रह गई है। प्रशासन चुनाव से पहले पात्र नागरिकों और 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया भी चला रहा है।

1922 मतदेय स्थल प्रस्तावित

प्रशासन ने मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 749 मतदान केंद्र और 1922 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। इस प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवासीय सोसायटियों में अधिक मतदान केंद्र बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बिहार से आएंगी ईवीएम

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की निगरानी में रखी जाएंगी। ईवीएम लाने वाले वाहनों में जीपीएस और अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे। एडीएम वित्त अजीत कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां और प्रक्रियाएं निर्धारित समय के अनुसार पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें