[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा की राजनीति में भूचाल: भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज, व्हाट्सएप ग्रुप से साइबर जांच तक; नोएडा में बढ़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद

नोएडा। नोएडा की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बीच चर्चित व्हाट्सएप ग्रुप विवाद अब साइबर अपराध जांच एजेंसियों तक पहुंच गया है। नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) के महासचिव प्रशांत त्यागी द्वारा भाजपा नेता धर्मेंद्र चौहान के खिलाफ की गई शिकायत को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल ने स्वीकार कर लिया है। साइबर पोर्टल की ओर से शिकायत दर्ज होने की पुष्टि करते हुए एक्नॉलेजमेंट नंबर भी जारी किया गया है।

सार्वजनिक मंच पर अपमानित करने का आरोप

प्रशांत त्यागी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। शिकायत के अनुसार करीब 598 सदस्यों वाले ग्रुप में कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिकायत के साथ कथित संदेशों के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए गए हैं।

साइबर पोर्टल ने जारी किया एक्नॉलेजमेंट नंबर

राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज शिकायत को Acknowledgement No. 23106260111310 के तहत स्वीकार किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत टिप्पणी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और मानसिक उत्पीड़न से जुड़ा है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि शिकायत दर्ज होने का मतलब किसी व्यक्ति का दोषी साबित होना नहीं है। अब संबंधित साइबर एजेंसियां शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटनाक्रम के बाद नोएडा के सामाजिक और राजनीतिक हलकों में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें