[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में मरीजों की जान से खिलवाड़, फर्श पर खून और गंदगी से संक्रमण का खतरा

नोएडा।नोएडा जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में किडनी के गंभीर मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही सामने आई है। यूनिट में साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं होने से मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नहीं, संक्रमण फैलने का खतरा

यूनिट में बायोमेडिकल वेस्ट का निर्धारित नियमों के अनुसार निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वहीं फर्श पर खून के धब्बे और गंदगी देखी गई, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। यह स्थिति अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

प्रशिक्षित स्टाफ की देरी से प्रभावित हो रही मरीजों की डायलिसिस

जानकारी के अनुसार डायलिसिस के लिए प्रशिक्षित स्टाफ समय पर यूनिट नहीं पहुंचता, जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। समय पर डायलिसिस न होने से गंभीर मरीजों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निरीक्षण में सामने आईं कई खामियां, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर

बुधवार सुबह अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के निरीक्षण के दौरान यूनिट में कई गंभीर खामियां मिलीं। निरीक्षण में नोडल प्रभारी से लेकर यूनिट प्रबंधन तक की गैर-जिम्मेदारी सामने आई, जिस पर सीएमएस ने कड़ी नाराजगी जताई।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें