[gtranslate]
[gtranslate]

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ को नोएडा के भूमाफियाओं ने दे डाली चुनौती!

विज्ञापन

गोविन्दा यादव, नोएडा/लखनऊ । उत्तर प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा में भूमाफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी बरौला गांव में देखने को मिल रही है। हनुमान मूर्ति के पास सलारपुर की कीमती भूमि पर अवैध निर्माण का एक ऐसा खेल चल रहा है, जो सीधे तौर पर प्रदेश सरकार के दावों को ठेंगा दिखा रहा है ।Noida News

भू – माफियाओं को लाखों रुपये किराया

भूमाफियाओं ने प्राधिकरण की करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण खड़ा कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि इस अवैध ढांचे को नामी ब्रांड्स और बड़ी कंपनियों को किराए पर देकर लाखों की कमाई की जा रही है। भू-माफियाओं ने इन अवैध इमारतों को KIA MOTORS, ZUDIO, MARUTI SUZUKI और  RESTAURANT जैसे  बड़े-बड़े नामी कंपनियों को किराए पर दे दिये है। जिनसे भू-माफियाओं द्वारा महीने में लाखों रुपये किराये के वसूले जा रहे है। जिनक कोई रिकॉर्ड नहीं है। Noida News

दो साल पहले दिया था नोटिस 

नोएडा प्राधिकरण ने आज से 2 साल पहले  इन नामी कंपनियों के हेड ऑफिस से  संपर्क कर नोटिस भेजा था। नोटिस में प्राधिकरण ने कहा था कि उन्होंने जिस बिल्डिंग में अपना शोरूम खोला है वो अवैध है और उन्हें ख़ाली कर लिया जाये या शिफ्ट करा ले। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आलम ये है कि पहले से अब और कई शोरूम यहाँ स्थापित हो चुके है । Noida News

भू – माफियाओं का दबदबा था… है और रहेगा!

बरौला गाँव के एक निवासी ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि उत्तर प्रदेश  के सीएम योगी आदित्यनाथ के सख़्त आदेश है कि किसी भी तरीक़े का अवैध निर्माण और भू-माफियाओं को  बख्शा ना जाये और जिस तरीक़े से नोएडा में भू-माफियाओं का क़ब्ज़ा लगातार बढ़ रहा है ये सीएम योगी आदित्यनाथ के लिये भी एक चुनौती है। वही उन्होने बताया कि  नोएडा प्राधिकरण ने दो  साल पहले जिन इमारतों को अवैध चिन्हित कर ख़ाली कराने के नोटिस दिये थे उस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इसके अलावा इन दो  सालों में और कई अवैध इमारतें वहाँ खड़ी हो चुकी है। Noida News

30 सितंबर को होगा बड़ा खुलासा 

बिना किसी विभागीय मिलीभगत के इन अवैध शोरूमों की चमक-धमक और मोटी कमाई शायद मुमकिन न होती। भू-माफियाओं के इस काले खेल का बड़ा पर्दाफाश देखिए, 30 सितंबर को सिर्फ़ www.noidakikhabren.com पर। Noida News

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें