[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: पूर्णिमा की चांदनी और रंगीन फव्वारों से निखरा सेक्टर-105 का केंद्रीय पार्क, आरडब्ल्यूए ने जताई खुशी

विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-105 स्थित केंद्रीय पार्क में पूर्णिमा की रात प्राकृतिक सुंदरता का मनमोहक नजारा देखने को मिला। दूधिया चांदनी से नहाए हरे-भरे पेड़, शांत वातावरण और रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगाते फव्वारों ने पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। यहां का अलौकिक दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन

भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून का एहसास

पूर्णिमा की चांदनी और फव्वारों से निकलती पानी की फुहारों ने पार्क के वातावरण को बेहद खूबसूरत और सुकून भरा बना दिया। इस मनमोहक नजारे को लेकर सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का यह अनमोल उपहार लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसा शांत वातावरण भागदौड़ भरी जिंदगी में मन को सुकून देने के साथ नई ऊर्जा भी प्रदान करता है।

पार्क की सुंदरता बनाए रखने में जनभागीदारी जरूरी

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने सेक्टर को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पार्क केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि प्रकृति के करीब समय बिताने और मानसिक सुकून पाने का माध्यम भी हैं। ऐसे स्थानों की सुंदरता बनाए रखना सभी निवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

निवासियों और प्रकृति प्रेमियों से पार्क आने की अपील

दिव्य कृष्णात्रेय ने सेक्टर-105 के सभी निवासियों और प्रकृति प्रेमियों से अपील की कि वे पार्क में आकर इस खूबसूरत और शांत वातावरण का आनंद लें। साथ ही पार्क की स्वच्छता बनाए रखें और हरियाली को सुरक्षित रखने में सहयोग करें, ताकि केंद्रीय पार्क की सुंदरता लंबे समय तक बरकरार रहे।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें