कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, नोएडा पीजीआई में लगेगी 4 करोड़ की अमेरिकी मशीन

 नोएडा:सुमित शिशोदिया, नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैंसर मरीज अब ट्रांसप्लांट से पहले नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में अमेरिका निर्मित अत्याधुनिक मशीन से खून की सिकाई करा सकेंगे।

2. एम्स और एसजीपीजीआई के बाद बड़ी सुविधा
दिल्ली स्थित एम्स और लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल के बाद नोएडा में भी मशीन आने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को कम खर्च पर सुविधा का लाभ मिलेगा।

3. अगस्त तक शुरू होगी सुविधा
पीजीआई प्रबंधन ने चार करोड़ रुपये की लागत से मशीन खरीदने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। अगस्त तक मशीन आने से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी।

4. संक्रमण से बचाने में होगी मदद
विशेषज्ञों के अनुसार, कैंसर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीजों को उपचार के दौरान खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है। पीजीआई में भर्ती मरीजों को ब्लड यूनिट नि:शुल्क मिलते हैं, लेकिन खून चढ़ाने से पहले यूनिट की जांच-पड़ताल के बाद उसकी सिकाई की जाती है। इसमें मौजूद संक्रमण मरीज के लिए जानलेवा हो सकते हैं।

5. टीए-जीवीएचडी के खतरे से मिलेगी सुरक्षा
पीजीआई में ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सत्यम अरोड़ा ने बताया कि कैंसर और ट्रांसप्लांट के मरीजों को ट्रांसफ्यूजन एसोसिएटेड ग्राफ्ट वर्सेज होस्ट डिजीज (TA-GVHD) जैसे गंभीर इम्यूनोलॉजिकल रिएक्शन से बचाने के लिए खून की सिकाई की जाती है। यह रिएक्शन मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें