[gtranslate]
[gtranslate]

आईटीएस की छात्राओं का कमाल, दीक्षांत समारोह में जीते स्वर्ण और रजत पदक

ग्रेटर नोएडा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (एबीवीएमयू) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान की छात्राओं ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

राज्यपाल ने मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्राओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल और स्वास्थ्य विज्ञान संस्थानों के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां भी प्रदान की गईं। समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, कुलपति डॉ. अमित देवगन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दो छात्राओं को स्वर्ण, एक को मिला रजत पदक

विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के अनुसार एमडीएस (ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स) में डॉ. आस्था वर्मा और डॉ. लालनुनपुई पाउटू को स्वर्ण पदक मिला। वहीं एमडीएस (प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज) में डॉ. नम्रता अग्रवाल ने रजत पदक हासिल किया।

संस्थान ने छात्राओं की सफलता पर जताया गर्व

आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम है। आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य कुशल और संवेदनशील दंत चिकित्सक तैयार करना है और छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें