नोएडा। महिला उन्नति संस्था ने नोएडा के सेक्टर-44 स्थित निःशुल्क सावित्रीबाई फुले शिक्षा केंद्र में Ampin के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
बच्चों को कपड़े, महिलाओं को सूट और साड़ियां वितरित
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को पहनने योग्य कपड़े उपलब्ध कराए गए, जबकि महिलाओं को सूट और साड़ियां वितरित की गईं। संस्था के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के वंचित वर्गों को राहत देने के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।
रेनू बाला शर्मा ने सेवा कार्यों को जारी रखने का दिया संदेश
कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उन्नति संस्था की गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू बाला शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।
समाज से सहयोग की अपील, Ampin का जताया आभार
महिला उन्नति संस्था ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए Ampin का आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज के सक्षम नागरिकों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। संस्था ने संदेश दिया कि “एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान ला सकता है।”


