[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के विकास को मिलेगी रफ्तार, बोर्ड बैठक में कई परियोजनाओं पर लग सकती है मुहर

 नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक गुरुवार को प्राधिकरण के सभागार में आयोजित होगी। बैठक में किसानों के मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी समेत शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कई प्रमुख परियोजनाओं को बोर्ड की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

किसानों के मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी पर हो सकता है फैसला

बैठक के प्रमुख एजेंडे में किसानों को मिलने वाले मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव शामिल है। बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद भविष्य में होने वाले नए भूमि अधिग्रहण में किसानों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है। इससे किसानों से जुड़े कई लंबित मामलों के समाधान की दिशा में भी कदम बढ़ेगा।

तिलपता गोलचक्कर से दादरी कंटेनर डिपो तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव

बोर्ड बैठक में तिलपता गोलचक्कर से दादरी कंटेनर डिपो तक एलिवेटेड रोड बनाने के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा। इस परियोजना को मंजूरी मिलने पर सूरजपुर, दादरी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। कंटेनर डिपो तक मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी अधिक सुगम हो सकेगी।

डबल डेकर फ्लाईओवर से कम होगा ट्रैफिक का दबाव

शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए डबल डेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। इस फ्लाईओवर में एक ही स्ट्रक्चर के दो स्तरों पर वाहनों का संचालन किया जा सकेगा। व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें