[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पांचवीं फोटो प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

नोएडा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब की ओर से पांचवीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। नोएडा मीडिया क्लब की फोटो गैलरी में आयोजित प्रदर्शनी में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े करीब 40 फोटो जर्नलिस्ट की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। फोटो पत्रकारिता, डॉक्यूमेंट्री और स्ट्रीट फोटोग्राफी के जरिए समाज, संस्कृति और जनजीवन के अलग-अलग रंगों को कैमरे में उतारा गया।

नोएडा में कैमरे से सामने आई समाज की वास्तविक तस्वीर

प्रदर्शनी का उद्देश्य फोटो जर्नलिस्टों की मेहनत, रचनात्मकता और समाज को देखने के उनके नजरिए को लोगों के सामने लाना रहा। एक तस्वीर कई बार किसी पल की कहानी, भावनाओं और सच्चाई को शब्दों से कहीं अधिक प्रभावशाली तरीके से सामने रखती है। नोएडा मीडिया क्लब की ओर से हर वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष पांचवीं प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों के फोटो जर्नलिस्टों की चुनिंदा तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।

नोएडा की प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर सामाजिक सरोकार तक दिखे

प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक सरोकार, जनजीवन, संस्कृति, शहर की बदलती तस्वीर और विभिन्न घटनाओं से जुड़े पहलुओं को कैमरे की नजर से प्रस्तुत किया गया। तस्वीरों के माध्यम से लोगों को समाज के अलग-अलग रूपों और बदलते दौर की झलक देखने को मिली।

नोएडा में गणमान्य लोगों और मीडिया जगत ने बढ़ाया फोटो जर्नलिस्टों का उत्साह

नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जयप्रकाश सिंह और कोषाध्यक्ष मनोज वत्स के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनी को शहर के गणमान्य लोगों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, सपा प्रवक्ता राघवेन्द्र दुबे, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास जैन, आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह, किसान नेता अशोक चौहान सहित दिल्ली-एनसीआर के अनेक फोटो जर्नलिस्ट, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें