ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर मंगलवार को डीडीआरडब्ल्यूए (DDRWA) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष एन पी सिंह के नेतृत्व में डीसीपी सेंट्रल शैलेन्द्र कुमार सिंह और एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कानून व्यवस्था और जाम की समस्या पर हुई चर्चा
बैठक में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, परी चौक समेत प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम और सेक्टर आरडब्ल्यूए के साथ नियमित पुलिस बैठकों जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई
डीसीपी और एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार ठोस कार्रवाई की जा रही है।
DDRWA ने पुलिस कार्यप्रणाली की सराहना की
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस की सक्रियता की सराहना की। बैठक में उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महासचिव शेरसिंह भाटी, सचिव एसपी चौहान, सतबीर सिंह मुखिया, संजय जायसवाल, वीरेश मलिक, ललित चौहान, महिपाल सिंह और कर्नल सुधीर चौधरी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।






