[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा विदेशी मेहमानों ने पहली बार चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, स्वाद ने किया प्रभावित

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो शुरू हुआ तो मेरठ की मशहूर रेवड़ी और गजक की मिठास भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई। ओडीओपी फूड कोर्ट में लगाए गए मेरठ के स्टाल पर देशी-विदेशी मेहमानों ने रेवड़ी, गजक और नानखटाई का स्वाद चखा।

विज्ञापन

विदेशी मेहमानों ने पहली बार चखा पारंपरिक स्वाद

मेरठ के पारंपरिक उत्पादों का स्वाद लेने पहुंचे विदेशी मेहमानों ने रेवड़ी और गजक के बारे में जानकारी ली। कई मेहमानों ने पहली बार मेरठ की इन पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद चखा और इनके बनाने की प्रक्रिया व खासियतों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

रेवड़ी-गजक के स्वाद की हुई तारीफ

स्टाल पर रेवड़ी, गजक और नानखटाई का स्वाद लेने के बाद देशी-विदेशी मेहमानों ने उत्पादों की तारीफ की। पारंपरिक स्वाद और गुणवत्ता को लेकर मेहमानों में खास उत्सुकता दिखाई दी। स्टाल पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही।

‘वाह मेरठ’ बोल उठे मेहमान

रेवड़ी और गजक चखने के बाद कई मेहमानों ने मेरठ के पारंपरिक स्वाद की सराहना की। स्वाद का अनुभव लेने के बाद कुछ लोगों की जुबां से उत्साह के साथ ‘वाह मेरठ’ भी निकल पड़ा। ट्रेड शो के जरिए मेरठ के पारंपरिक खाद्य उत्पादों को देश-विदेश के लोगों तक पहुंचने का मौका मिला।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें