[gtranslate]
[gtranslate]

तेज बहाव में बहने की आशंका, खेरली गंग नहर में सर्च अभियान

 ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेरली गंग नहर एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। सोमवार से लापता आठ वर्षीय बच्ची के नहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह नहर किनारे उसके कपड़े मिलने के बाद स्वजन और प्रशासन की चिंता बढ़ गई।

पुलिस और एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। नहर में बच्ची की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र होकर तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

मजदूर परिवार की है बच्ची

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के कई परिवार खेरली गंग नहर के पास झुग्गियां बनाकर रहते हैं और मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं। इन्हीं परिवारों की आठ वर्षीय बच्ची सोमवार से लापता थी। परिजन पहले उसे आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

नहर किनारे मिले कपड़ों से डूबने की आशंका

मंगलवार सुबह नहर किनारे बच्ची के कपड़े मिलने के बाद आशंका जताई गई कि वह नहाने के लिए नहर में उतरी होगी और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गई। सूचना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें