[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में पीएनबी घोटाले के विरोध में किसानों की महापंचायत, बैंक बंद कराने की चेतावनी

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा ऐच्छर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सेक्टर पाई शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को किसानों और पीड़ित खाताधारकों ने महापंचायत की। महापंचायत में बैंक प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खाताधारकों ने रकम वापस करने की मांग की। किसानों ने बैंक प्रबंधन को दोपहर एक बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि सभी पीड़ितों की पूरी रकम वापस नहीं की गई तो बैंक पर तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन

सैकड़ों किसानों और खाताधारकों ने महापंचायत में उठाई आवाज

महापंचायत में सैकड़ों की संख्या में किसान और पीड़ित खाताधारक शामिल हुए। इस दौरान बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। किसानों ने कहा कि खाताधारकों के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि बैंक प्रशासन जल्द से जल्द पीड़ितों की रकम वापस करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बैंक के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग

महापंचायत में पीड़ितों ने बैंक प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि केवल छोटे कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराकर मामले से जुड़े अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। खाताधारकों ने बैंक के अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, जिससे धोखाधड़ी में शामिल सभी लोगों की भूमिका सामने आ सके।

मेहनत की कमाई सुरक्षित नहीं तो कहां जमा करें पैसे

महापंचायत में पीड़ित खाताधारकों ने सवाल उठाया कि यदि बैंक में जमा उनकी रकम ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग अपनी मेहनत की कमाई कहां जमा करें। उन्होंने बैंक प्रशासन से सभी पीड़ितों की रकम वापस करने और मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर बैंक पर तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें