[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा में ई-बस सेवा को नहीं मिल रहे यात्री, संचालन में हो रहा नुकसान

 

ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से 12 जून से शुरू की गई ई-बस सेवा को ग्रेटर नोएडा में अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। 20 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में केवल 13,243 यात्रियों ने ई-बस से सफर किया, जबकि नोएडा में 40,155 और यीडा क्षेत्र में 30,303 यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

राजस्व कम, प्राधिकरणों पर बढ़ा बोझ
कम यात्रियों के कारण किराये से मिलने वाला राजस्व भी अपेक्षा से कम रहा है। नोएडा के बाद यीडा को सबसे अधिक राजस्व मिला, लेकिन बसों के संचालन में अभी भी प्राधिकरणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यीडा को हर महीने करीब 75 लाख रुपये अपने खाते से संचालन पर खर्च करने पड़ रहे हैं।

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून को लखनऊ से 100 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस योजना का उद्देश्य निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।

नोएडा में 50 बसों का हो रहा संचालन
ई-बस परियोजना के तहत नोएडा प्राधिकरण 50 बसों का संचालन करा रहा है, जिनमें चार डबल डेकर बसें भी शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता बढ़ने और यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के साथ आने वाले समय में इस सेवा का बेहतर लाभ मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें