[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-85 इलाहवास रेड लाइट पर पेड़ों की छंटाई और कैमरे लगाने की उठी मांग

नोेएडा।नोेएडा सेक्टर-85 स्थित इलाहवास रेड लाइट के सामने पेड़ों की शाखाएं काफी बढ़ गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है।

 रेड लाइट पर रोजाना लगता है लंबा जाम

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाहवास रेड लाइट पर अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी समय लगता है।

 चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रेड लाइट के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उनका कहना है कि कैमरे लगने से ट्रैफिक नियमों का पालन बेहतर होगा और जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की जल्द कार्रवाई की अपील

क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से पेड़ों की छंटाई, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और चौराहे पर कैमरे लगाने की दिशा में जल्द कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें