[gtranslate]
[gtranslate]

निवेश के नाम पर कारोबारी और महिला चिकित्सक से 51 लाख की साइबर ठगी

 नोएडा। साइबर ठगों ने एक कारोबारी और एक महिला चिकित्सक को निवेश पर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर कुल 51 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने इंटरनेट मीडिया के जरिए संपर्क कर विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और शेयर बाजार में निवेश का झांसा दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी को ट्रेडिंग के नाम पर फंसाया
सेक्टर-40 निवासी कारोबारी प्रदीप कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में फेसबुक पर एक महिला ने उनसे संपर्क कर खुद को निवेश विशेषज्ञ बताया। उसने विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश से भारी मुनाफा होने का दावा किया। इसके बाद एक वेबसाइट पर उनका पंजीकरण कराकर ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया।

मुनाफा दिखाकर 35 लाख रुपये ऐंठे
शुरुआत में वेबसाइट पर मुनाफा दिखाकर कारोबारी का भरोसा जीता गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में करीब 35 लाख रुपये जमा करा लिए गए। जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया और सभी माध्यमों से संपर्क तोड़ लिया।

महिला चिकित्सक से शेयर बाजार के नाम पर ठगी
ग्रेटर नोएडा की जलवायु हाइट्स निवासी डॉ. शाहनुजा बेरी ने शिकायत में बताया कि अप्रैल 2025 में एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर खुद को निवेश सलाहकार बताया। उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी स्क्रीनशॉट और भारी मुनाफे के दावे दिखाए गए। झांसे में आकर उन्होंने विभिन्न खातों में 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस बैंक खातों और साइबर नेटवर्क की जांच कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें