नोेएडा।भारतीय किसान यूनियन भानु, नोएडा द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। संगठन के नोएडा अध्यक्ष राजबीर मुखिया, राष्ट्रीय महामंत्री मनोज चौधरी और मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी शहदरा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बरौला कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा बरौला स्थित संगठन के कार्यालय से प्रारंभ हुई। यात्रा आगापुर, छलेरा, अट्टा, निठारी, मोरना और सेक्टर-49 सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया।
देशहित को सर्वोपरि रखने का लिया संकल्प
तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के प्रति अपने राष्ट्रप्रेम को व्यक्त किया तथा देशहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को किया याद
कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में


