[gtranslate]
[gtranslate]

शिक्षिका दीप्ति यादव का संदेश, हर बच्चे की प्रतिभा पहचानकर उसे सही दिशा देना शिक्षक का दायित्व

नोेएडा।शिक्षक केवल पाठ पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह बच्चों के भविष्य को आकार देने वाला मार्गदर्शक होता है। एक शिक्षक की भूमिका माली की तरह होती है और हर बच्चा एक पौधे की तरह। जिस प्रकार माली हर पौधे की जरूरत के अनुसार उसकी देखभाल करता है, उसी तरह शिक्षक भी हर बच्चे की क्षमता, परिस्थिति और जरूरत को समझकर उसे आगे बढ़ने का अवसर देता है।

हर बच्चे को चाहिए समान अवसर और प्रोत्साहन

कई बच्चे कठिन परिस्थितियों से निकलकर स्कूल तक पहुंचते हैं, जबकि कुछ बच्चों को घर से बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन बच्चे की पारिवारिक या सामाजिक पृष्ठभूमि उसका भविष्य तय नहीं करती। सही मार्गदर्शन, मेहनत और प्रोत्साहन से हर बच्चा अपनी पहचान बना सकता है।

प्रतिभा की पहचान और सही दिशा देना जरूरी

मेरी कोशिश रहती है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करूं। उनकी प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा दूं, ताकि वे अपने आत्मविश्वास के बल पर जीवन में सफलता हासिल कर सकें और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।

जिम्मेदार नागरिक तैयार करना ही शिक्षा का उद्देश्य

सही मार्गदर्शन ही कल के जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्वकर्ता तैयार करता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि कठिन परिस्थितियों से आने वाला बच्चा भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े और एक मजबूत वृक्ष बनकर समाज को अपनी सेवाएं दे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें