[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: आईपीएस संकल्प शर्मा बने संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में हुआ तबादला

विज्ञापन

नोएडा । उत्तर प्रदेश सरकार ने 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी संकल्प शर्मा का कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में तबादला कर दिया है। उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने के बाद संकल्प शर्मा को नोएडा में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

नोएडा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में संकल्प शर्मा के सामने अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। औद्योगिक क्षेत्रों और तेजी से विकसित हो रहे आवासीय सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

तीन बार मिल चुका है डीजीपी का सम्मान

संकल्प शर्मा को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की ओर से तीन बार प्रशस्ति पत्र मिल चुका है। उन्हें 26 जनवरी 2020 को सिल्वर, 15 अगस्त 2022 को गोल्ड और 15 अगस्त 2024 को प्लेटिनम प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।

बड़े शहरी कमिश्नरेट का अनुभव आएगा काम

संकल्प शर्मा को डिजिटल तकनीक की समझ और बड़े शहरी पुलिस कमिश्नरेट में काम करने का अनुभव है। नोएडा में औद्योगिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साइबर अपराध और शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनका अनुभव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें