[gtranslate]
[gtranslate]

दिल्ली के नए नियम से नोएडावासियों की बढ़ेगी परेशानी, देहरादून-हरियाणा जाने के लिए तय करना होगा लंबा रास्ता

विज्ञापन

नोएडा । नोएडा में बीएस-4 श्रेणी तक के पंजीकृत वाहनों की संख्या करीब 1.51 लाख है। इनमें से लगभग 1.40 लाख वाहनों की निर्धारित आयु सीमा अभी बाकी है। इन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) भी मौजूद हैं। इसके बावजूद दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन

 दिल्ली और नोएडा के वाहनों के लिए अलग नियम

नोएडा के निवासियों का कहना है कि एक ही श्रेणी के वाहनों के लिए अलग-अलग नियम लागू करना उचित नहीं है। दिल्ली में पंजीकृत बीएस-4 श्रेणी तक के वाहन राजधानी में चल सकेंगे और नोएडा में भी आ-जा सकेंगे। वहीं, नोएडा में पंजीकृत समान श्रेणी के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

वैकल्पिक रास्तों से बढ़ेगी यात्रा की दूरी

दिल्ली के रास्ते देहरादून और हरियाणा जाने वाले नोएडा के वाहन चालकों को दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इससे यात्रा की दूरी करीब 50 किलोमीटर तक बढ़ सकती है। वाहन चालकों का कहना है कि लंबा रास्ता तय करने से ईंधन की खपत बढ़ेगी और वाहनों से निकलने वाला धुआं भी प्रदूषण में इजाफा कर सकता है।

प्रदूषण नियंत्रण के फैसले पर उठाए सवाल

नोएडा के निवासियों का तर्क है कि जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र है और जिनकी निर्धारित आयु सीमा भी पूरी नहीं हुई है, उन्हें केवल पंजीकरण के स्थान के आधार पर रोकना उचित नहीं है। उनका कहना है कि प्रदूषण कम करने के लिए सभी क्षेत्रों के वाहनों पर समान नियम लागू होने चाहिए। अन्यथा इस तरह के प्रतिबंध से प्रदूषण घटने के बजाय दूसरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें